Advertisement

शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

एक और धर्मगुरु पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। फतेहपुर बेरी में शनि धाम के प्रमुख दाती महाराज पर बलात्कार का...
शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

एक और धर्मगुरु पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। फतेहपुर बेरी में शनि धाम के प्रमुख दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। ये आरोप उनकी महिला शिष्य ने उन पर लगाया है। महिला का कहना है कि 2 साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं की।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस संबंध में फतेहपुर बेरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

दाती महाराज शनि शत्रु नही मित्र है कह कर चर्चा में आए।  पुलिस जांच में जुटी है। दाती महाराज अक्शर राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर पर आते हैं। उनकी खुद की वेबसाइट है। ‘शिक्षा’ को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad