Advertisement

एयर इंडिया के विमान में चूहा, बीच रास्‍ते ईरान से लौटी उड़ान

बुधवार को मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में चूहा दिखने के बाद हड़कंप मच गया और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर विमान को बीच रास्‍ते से ही वापस लौटाना पड़ा। इस घटना से सरकारी एयरलाइन को काफी शर्मसार होना पड़ा।
एयर इंडिया के विमान में चूहा, बीच रास्‍ते ईरान से लौटी उड़ान

एयर इंडिया ने हालांकि कहा कि चूहे की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एयर इंडिया 131 उड़ान को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लौटना पड़ा। इंजीनियर घटना की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का यह विमान जब ईरान की राजधानी तेहरान के ऊपर से गुजर रहा था तभी एक यात्री ने पैसेंजर केबिन में चूहा देखे जाने की शिकायत की। विमान में चूहा होने से इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों और वायरिंग को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसलिए उड़ान को आधे रास्‍ते से वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया और मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

यह विमान सुबह लगभग 7.53 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ा था और इसमें 240 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक दोपहर लगभग बारह बजकर 50 मिनट पर इसे मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लाया गया। लगभग छह घंटे के बाद शाम सवा छह बजे यात्रियों को दूसरे विमान से लंदन रवाना किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad