Advertisement

मुंबई के क्लब में रेड, सुरेश रैना-गुरु रंधावा समेत कई सितारे गिरफ्तार, मिली जमानत

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना...
मुंबई के क्लब में रेड, सुरेश रैना-गुरु रंधावा समेत कई सितारे गिरफ्तार, मिली जमानत

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना सहित कई हस्तियों पर पर कार्रवाई हुई है। मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई।

जानकारी के अनुसार मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद जेडब्ल्यू मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था। इन सभी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। सुरेश रैना और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। खबरों के अनुसार नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है. इसके बाद क्लब में तड़के लगभग साढ़े तीन बजे छापा मारा गया।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। सुरेश रैना सहित इन सेलिब्रिटीज के विरुद्ध आईपीसी की धारा-188, 269 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad