Advertisement

कोरोना वायरस का खतरा बरकरार, इन राज्यों में अब भी जारी हैं पाबंदियां

देश में जानलेवा कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो गया है। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों...
कोरोना वायरस का खतरा बरकरार, इन राज्यों में अब भी जारी हैं पाबंदियां

देश में जानलेवा कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो गया है। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों में लॉकडाउन पाबंदियों में ढील दी जा रही है। हालांकि अब भी कई ऐसे राज्य हैं जहां अभी तक कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जानिए किन राज्यों में किन-किन सुविधाओं के लिए दी गई है ढील और कहां जारी है पाबंदियां-

दिल्ली

दिल्ली में आज से स्पोर्टस क्लब और स्टेडियम खोलने की इजाजत दे दी गई है, लेकिन यहा दर्शकों को अनुमति नहीं मिली है। बार 50 % बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे। इसकी समय सीमा 12 बजे से 10 बजे तक निर्धानित की गई है। जबकि बाजार, कॉम्प्लेक्स, मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ही खुलने की अनुमति दी गई है। हालांकि इस बार भी लंबे वक्त से बंद चल रहे सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स को इस बार भी राहत नहीं मिली है।

कर्नाटक

कर्नाटक राज्य में आज मंदिरों को दर्शन के लिए खोल दिया गया है। वहीं शॉपिंग मॉल को भी काम करने की अनुमति दी जाएगी। राज्य में नाइट कर्फ्यू सप्ताह के दिनों में रात 9 से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान, थिएटर, सिनेमाघर और पबं को अभी भी बंद रखा गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने शादियों में मेहमानों को कोटा बढाने का फैसला किया है। जिसमें पारिवारिक समारोगों में 40 लोगों की वर्तमान सीमा से 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति की अनुमति नहीं है वहीं दाह संस्कार के लिए केवल 20 लोग ही मौजूद हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना के हालात सामान्य हो रहे हैं। दिन का कर्फ्यू पूरी तरह खत्म हो गया है बाजार खुल गए हैं। यहां की राज्य सरकार ने तय किया है कि जिन लोगों की कोरोना की दोनो खुराक पूरी हो गई हैं केवल उन्हें ही सिनेमा, कॉलेज व कोचिंग सेंटर में प्रवेश मिलेगा। राज्य में रविवार को दिन में कोरोना कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया गया है। अभी सार्वजनिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगी है। साथ ही अभी सिनेमाघर, शैक्षणिक संस्थान नहीं खोले गए हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल सरकार ने पूरे राज्य में कोरोना के प्रतिबंधो को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। हालांकि अतिरिक्त छूट दी गई है।

पंजाब

पंजाब सरकार ने 1 जुलाई से ही 50 % क्षमता से बार पब और सराय को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।

तमिलनाडु

राज्य सरकार ने राज्य में अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवाओं, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक और खेल संबंधित सभाओं और स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, बार, स्विमिंगपूल, चिड़ियाघरों के फिर से खुलने पर प्रतिबंध लगा दिया है कहा है कि यह 12 जुलाई सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। तमिलनाडु में विवाह समारोह में 50 और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति दी है।

ओडिशा

ओडिशा सरकार ने 16 जुलाई सुबह 5 बजे तक राज्य में आंशिक लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। फिलहाल चल रहा यह प्रतिबंध गुरुवार को सुबह 5 बजे खत्म हो जाएगा।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को एक हफ्ते बढ़ाकर 12 जुलाई तक कर दिया है। इस दौरान कुछ चीजों के लिए छूट दी गई है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad