Advertisement

किसान आंदोलन का रिहाना ने किया समर्थन, तो मास्टर ब्लास्टर से लेकर बॉलीवुड ने दिया ये जवाब

किसान आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में आ गया। दुनिया की कुछ बड़ी हस्तियां भारतीय...
किसान आंदोलन का रिहाना ने किया समर्थन, तो मास्टर ब्लास्टर से लेकर बॉलीवुड ने दिया ये जवाब

किसान आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में आ गया। दुनिया की कुछ बड़ी हस्तियां भारतीय किसानों के समर्थन में आ गईं। तो वहीं भारतीय हस्तियों ने पलटवार किया और बहकावे में न आने की अपील की।

विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर विदेश मंत्रालय की फटकार के बाद अब भारतीय हस्ती भी अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।अक्षय कुमार ने विदेश मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए हैशटैग #IndiaTogether के साथ लिखा, ‘किसान हमारे देश का बेहद अहम हिस्सा हैं। उनके मसलों का हल निकालने के लिए जो कोशिशें हो रही हैं, वो नजर आ रही हैं। हमारे बीच दरार पैदा करने वालों पर ध्यान देने की बजाय हम इस मसले के हल की उम्मीद करें।’

वहीं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी इसी हैशटैग के साथ लिखा- भारत की सम्प्रभुता से समझौता नहीं हो सकता। विदेशी ताकतें सिर्फ बाहर से देख सकती हैं, वे हिस्सेदार नहीं हो सकतीं। भारतीय ही भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के बारे में फैसला करना चाहिए।

फ़िल्म डायरेक्टर करण जौहर ने लिखा, 'हम लोग मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हमें सब्र की जरूरत है। हमारे किसान भारत की रीढ़ हैं। हमें किसी को दरार पैदा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।'

अभिनेता अजय देवगन और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर ने लिखा कि हमें किसी भी तरह के प्रोपेगैंडा में नहीं फंसना चाहिए, बल्कि एकजुट रहना चाहिए।सुनील शेट्‌टी ने लिखा, 'हमें हमेशा बड़ा नजरिया रखना चाहिए। आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं होता है।'


गौरतलब है कि पॉप स्टार रिहाना ने अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की एक खबर पोस्ट कर सवाल उठाया- ‘हम इस पर (भारत के किसान आंदोलन पर) बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसके बाद नॉर्वे की 18 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी सीएनएन की उसी खबर को टैग करते हुए कहा, ‘हम भारत के किसान आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाते हैं।’ फिर अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा कर्नी ने किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दुनिया आपको देख रही है। इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय, पंजाबी या दक्षिण एशियाई होने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ इंसानियत की फिक्र करने की जरूरत है। हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी, प्रेस की आजादी, बुनियादी ह्यूमन राइट्स और सिविल राइट्स की आजादी की मांग कीजिए।’
इसके बाद पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भी लिखा, ‘ये किस तरह का ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन हो रहा है। नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट ही बंद कर दिया गया है।’ अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी, वकील और लेखिका मीना हैरिस ने लिखा, ‘यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि दुनिया की सबसे पुरानी डेमोक्रेसी पर एक महीने पहले हमला हुआ और विश्व की सबसे अधिक आबादी वाली लोकतंत्र में अब ऐसा हो रहा है। हमें भारत में इंटरनेट बंद होने और किसानों के विरुद्ध पैरामिलिट्री की हिंसा का विरोध करना चाहिए।’



Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad