Advertisement

शरद पवार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लेंगे भाग, कहा– इस यात्रा से देश में समरसता लाने की हो रही कोशिश

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अब अन्य पार्टियों का साथ मिलता दिख रहा है। रविवार को राष्ट्रवादी...
शरद पवार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लेंगे भाग, कहा– इस यात्रा से देश में समरसता लाने की हो रही कोशिश

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अब अन्य पार्टियों का साथ मिलता दिख रहा है। रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी तो वह उसमें हिस्सा लेंगे, क्योंकि इसके माध्यम से समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

पवार ने बारामती में संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि राज्य कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की और सात नवंबर राज्य में पहुंचने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लेने का निमंत्रण दिया। 

पवार ने कहा, ''ये यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। लेकिन इस पहल के जरिए समाज में समरसता लाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए अलग-अलग पार्टियों के लोग जब भी राज्य में होंगे इस यात्रा में शामिल होंगे।"

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। यह यात्रा भारत के चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को पार कर चुकी है।

इस यात्रा में 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय किया जायेगा। यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू यह और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

 

        

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad