Advertisement

हाल-ए-दिल्ली: "नहीं बच पाएंगे मरीज, मर जाएंगे... ऑक्सीजन बहुत कम बचा है", अस्पताल की हालत बता कर रो पड़े डॉक्टर

ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से हर रोज हर पल हजारों जिंदगियां देश में दांव पर लगी है। कई राज्यों से ऑक्सीजन...
हाल-ए-दिल्ली:

ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से हर रोज हर पल हजारों जिंदगियां देश में दांव पर लगी है। कई राज्यों से ऑक्सीजन के अभाव में या लाचार सिस्टम की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। राजधानी दिल्ली में ऐसी स्थिति है कि अस्पतालों के पास स्टॉक में ऑक्सीजन नहीं है। स्टॉक तो दूर, 24 घंटे लगातार सप्लाई करने के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है। किसी के पास दो घंटे तो किसी के पास चार घंटे का ऑक्सीजन बचा है। दिल्ली में कोरोना को लेकर क्या हालात हैं इसका अंदाजा हम एक डॉक्टर के वीडियो देख लगा सकते हैं। ऑक्सीजन की कमी, स्टॉक कम होने की बात राजधानी के अमूमन हर अस्पताल से आ रही है। आलम ये है कि डॉक्टर अपनी बातों को रखते हुए रो पड़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार- हजारों लोग मर रहे, आप उनकी जान बचाने के लिए क्या कर रहे हैं

गुरूवार को ऑक्सीजन कमी का हाल सुनाते दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के सीईओ सुनील सागर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी का हाल सुनाते-सुनाते रो पड़े। उन्होंने कहा, “बहुत विकट स्थिति है। बहुत कम ऑक्सीजन बचा है। डॉक्टरों से हमने कहा है कि जिन मरीजों को छुट्टी दी जा सकती है उन्हें दे दी जाए। हमारे पास सिर्फ 2 घंटे का ऑक्सीजन बचा है।“

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad