Advertisement

TRP घोटाले में एक और पर गिरी गाज, मुंबई पुलिस ने BARC के पूर्व COO को किया गिरफ्तार

टीआरपी घोटाले में अब एक के बाद एक गिरफ्तारी हो रही है। पहले रिपब्लिक मीडिया के सीईओ विकास खानचंदानी को...
TRP घोटाले में एक और पर गिरी गाज, मुंबई पुलिस ने BARC के पूर्व COO को किया गिरफ्तार

टीआरपी घोटाले में अब एक के बाद एक गिरफ्तारी हो रही है। पहले रिपब्लिक मीडिया के सीईओ विकास खानचंदानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) (बार्क) के पूर्व सीओओ रोमिल विनोद कुमार रामगढ़िया की गिरफ्तारी हुई है।

पहले विनोद को उनके घर से हिरासत में पूछताछ के लिए लिया गया था। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद रामगढ़िया को 19 दिसम्बर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

विनोद रामगढ़िया 2014 से 2020 के दौरान बार्क के सीओओ थे। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि जांच के दौरान, मामले में रामगढ़िया की कथित संलिप्तता का पता चला है जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के बाद विनोद को 19 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने कोर्ट में कहा कि उन्हें मामले के संबंध में आरोपी से पूछताछ करनी है इसलिए आरोपी को पुलिस हिरासत में सौंप दिया जाए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान ये बातें सामने आई है कि रामगढ़िया ने कथित तौर पर कुछ टीवी चैनलों को उनकी टीआरपी बढ़ाने के लिए गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराई। इस मामले में अब तक 14 गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad