Advertisement

नवी मुंबई में ओएनजीसी प्लांट में लगी भीषण आग, अब तक 4 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) प्लांट में भीषण आग लग गई है।...
नवी मुंबई में ओएनजीसी प्लांट में लगी भीषण आग, अब तक 4 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) प्लांट में भीषण आग लग गई है। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल बताए जा रहे हैं। आग सुबह लगभग 7 बजे लगी थी। दमकल टीम की कोशिशों के बाद फिलहाल आग पर काबू पाने की खबर है। आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है।

नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त (सीपी) अशोक दुधे ने कहा कि आग अब नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है और साइट के आसपास रहने वाले लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

आग लगने की घटना पर ओएनजीसी ने ट्वीट कर कहा, ‘’आज सुबह ओएनजीसी के तेल और गैस प्रोसेसिंग प्लांट के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज में आग लग गई। दमकल और संकट प्रबंधन टीम ने फौरन कार्रवाई शुरू कर दी है। आग का तेल प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। गैस हजीरा प्लांट डॉयवर्ट की जा रही है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।’’

अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,  “दुर्घटना में चार लोग मारे गए हैं और तीन अन्य घायल हुए हैं। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

आपूर्ति पर प्रभाव?

गौरतलब है कि इस प्लांट से ही पूरी मुंबई में गैस की सप्लाई की जाती है। इस प्लांट से विदेशों में भी गैस की आपूर्ति की जाती है। आग लगने के कारण गैस की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad