Advertisement

गोद में बच्चे को लिए पिता पर लाठीचार्ज करने वाला एसएचओ सस्पेंड, वरुण गांधी ने कहा- न्याय मांगने वालों पर बर्बरता क्यों?

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से पुलिस की बर्बरता का एक वीडिया सामने आने के बाद राजनीति गरमानी शुरू हो...
गोद में बच्चे को लिए पिता पर लाठीचार्ज करने वाला एसएचओ सस्पेंड, वरुण गांधी ने कहा- न्याय मांगने वालों पर बर्बरता क्यों?

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से पुलिस की बर्बरता का एक वीडिया सामने आने के बाद राजनीति गरमानी शुरू हो गई है। मामले के खिलाफ भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर आवाज उठाई है और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। 

इस संबंध में वरुण ने ट्वीट किया कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो, पुलिस का नहीं।

आजतक की खबर के अनुसार लाठी बरसाने वाले एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि जिस शख्स को मारा जा रहा था वो और उसका भाई अस्पताल में अराजकता फैला रहा था। 

ये भी पढ़ें -  बर्बरता: गोद में बच्चा लिए हुए व्यक्ति पर यूपी पुलिस ने बरसाईं लाठियां, फिर दी ये सफाई

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस ने हैवानियत की हद पार कर दी। यहां एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस गोद में बच्चे को लिए एक शख्स को बेरहमी से पीट रही है। यह पूरी घटना अकबर पुर इलाके के जिला अस्पताल के सामने की है। पुलिसवालों ने न केवल लाठियों से हमला किया, बल्कि उसके हाथ से बच्चे को भी छीनने की कोशिश भी की।

इस वीडियो में युवक बच्चे को लग जाएगी कहते हुए सुनाई दे रहा है। इसके बाद भी पुलिसकर्मी उसका पीछा नहीं छोड़ रहे। कुछ अधिकारी बच्चे को जबरदस्ती उससे दूर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। उस बीच युवक कह रहा है कि यह उसका बच्चा है और इसकी मां नहीं है। पुलिस के अनुसार युवक कानपुर देहात के अकबरपुर में जिला अस्पताल का कर्मचारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad