Advertisement

वीडियो: "20 वर्षों में जो कुछ भी बनाया गया था वह अब समाप्त, अब सिर्फ शून्य" भारत पहुंचते ही रो पड़े अफगानी सांसद; 168 यात्रियों को ले देश पहुंचा विमान

अफगानिस्तान से 168 यात्रियों को लेकर आज सुबह उड़ा भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर हिंडन...
वीडियो:

अफगानिस्तान से 168 यात्रियों को लेकर आज सुबह उड़ा भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर हिंडन एयरफोर्स पहुंचा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों के साथ अफगानी भी सवार थे। सभी की सुरक्षित भारत में लैंडिंग करा ली गई है। इस दौरान एक भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई। अफगानिस्तान के सांसद नरेंद्र सिंह खालसा काबुल से भारत पहुंचते ही रो पड़े। उन्होंने कहा, "मुझे रोने का मन कर रहा है ... पिछले 20 वर्षों में जो कुछ भी बनाया गया था वह अब समाप्त हो गया है। अब यह शून्य है।"

अफगानिस्तान में अब तालिबानी राज का कब्जा हो चुका है। लोग भय और तालिबानियो के आतंक की वजह से देश छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं, वहां फंसे भारतीयों को भारत सरकार विशेष विमान से देश वापस ला रही है। इसमें अफगानी लोग भी शामिल हैं, जो भारत आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो- 

वहीं, अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने भारत से सभी प्रकार के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) के डायरेक्टर जनरल डॉ. अजय सहाय के अनुसार तालिबान ने पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट्स से होने वाली सभी कार्गो मूवमेंट पर रोक लगा दी है। इससे अफगानिस्तान से आयात पूरी तरह से बंद हो चुका है।

अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। महिलाओं के बीच सबसे अधिक खौफ देखा जा रहा है। वहां की महिलाओं का कहना है कि यदि उनके घर तालिबानी लड़ाके दस्तक देंगे तो वो खुद को मौत के घाट उतार लेंगे। नहीं तो दिवार से कूद जान दे देंगे।

 

 

  

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad