Advertisement

चीनी ऐप्स के प्रतिबंध का अमेरिका ने किया स्वागत, कहा- भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को देगा बढ़ावा

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत सरकार द्वारा चीन के दर्जनों ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के...
चीनी ऐप्स के प्रतिबंध का अमेरिका ने किया स्वागत, कहा- भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को देगा बढ़ावा

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत सरकार द्वारा चीन के दर्जनों ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया है। माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा है कि यह फैसला भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देगा। ये बातें पोम्पेओ ने विदेश विभाग के फोगी बॉटम मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा है।

दरअसल, भारत-चीन सीमा तनाव के बीच भारत ने सोमवार को 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें टिक टॉक, शेयर-इट भी शामिल है।

अमेरिका ने फैसले का किया स्वागत

प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक ने कहा,"हम भारत द्वारा चीन के मोबाइल ऐपों पर प्रतिबंध का स्वागत करते हैं।" उन्होंने कहा, "भारत का यह कदम भारत की संप्रभुता को बढ़ावा देगा। यह भारत की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा।"

इन चीनी ऐप्स को भारत ने बैन कर दिया है... 

1. टिक टॉक
2. शेयर इट
3. क्वाई
4. यूसी ब्राउजर
5. Baidu map
6. शीन
7. क्लैश ऑफ किंग्स
8. डी यू बैटरी सेवर
9. हेलो
10. लाइक
11. यूकैम मेकअप
12. एमआई कम्यूनिटी
13. सीएम ब्राउजर्स
14. वायरस क्लीनर
15. एपीयूएस ब्राउजर्स
16. आरओएमडब्यूई
17. क्लब फैक्टरी
18. न्यूजडॉग
19. ब्यूट्री प्लस
20. वीचैट
21. यूसी न्यूज़
22. क्यूक्यू मेल
23. वीबो
24. ज़ेन्डर
25. क्यूक्यू म्यूजिक
26. क्यूक्यू न्यूजफीड
27. बिगो लाइव
28. सेल्फीसिटी
29. मेल मास्टर
30. पैरेलल स्पेस
31. एमआई विडयों काल — Xiaomi
32. WeSync
33. ईएस फाइल एक्सप्लोरर
34. वीवा वीडियो
35. Meitu
36. वीगो वीडियो
37. न्यू वीडियो स्टेटस
38. डीयू रिकॉर्डर
39. वॉल्ट हाइड
40. कैशे क्लीन
41. डीयू क्लीनर
42. डीयू ब्राउजर
43. हैगो प्ले विद न्यू फ्रेंडस
44. कैमस्कैनर
45. क्लीन मास्टर
46. वंडर कैमरा
47. फोटो वंडर
48. क्यूक्यू प्लेयर
49. वी मीट
50. स्वीट सेल्फी
51. बैदु ट्रांसलेट
52. वीमेट
53. क्यू क्यू इंटरनेशनल
54. क्यू क्यू सिक्योरिटी सेंटर
55. क्यू क्यू लॉसर 
56. यू वीडियो
57. वी फ्लाई स्टेटस वीडियो
58. मोबाइल लीजेन्ड्स
59. डीयू प्राइवेसी

   

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad