Advertisement

स्वास्थ्यकर्मी की बड़ी लापरवाही, कुत्ते के काटने पर लगा दी कोरोना वैक्सीन, जानें फिर क्या हुआ

झारखंड के पलामू जिले में स्वास्थ्यकर्मी की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इसमें नौडीहा गांव के...
स्वास्थ्यकर्मी की बड़ी लापरवाही, कुत्ते के काटने पर लगा दी कोरोना वैक्सीन, जानें फिर क्या हुआ

झारखंड के पलामू जिले में स्वास्थ्यकर्मी की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इसमें नौडीहा गांव के एक शख्स को कुत्ते के काटे जाने पर एंटी रेबीज के बजाय धोखे से कोरोना वैक्सीन लगा दी गई। इस बड़ी गड़बड़ को देखते हुए इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल बनाया गया है।

आजतक में चल रही खबर के मुताबिक 50 वर्षीय राजू नौडीहा गांव के निवासी है। उन्हें कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। शनिवार को उन्हें कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद वे एंटी रेबीज का टीका लगवाने पाटन प्रखण्ड मुख्यालय स्वास्थ्य केंद्र गए थे। लेकिन, स्वास्थकर्मी ने गलती से उन्हें रेबीज के बजाय कोरोना का टीका लगा दिया।

इस बारे में पालमू क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताते हैं कि यह पूरा मामला लापरवाही का है। इसकी जांच के लिए डॉ. एम पी सिंह के नितृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है। जो इसकी जांच के लिए पाटन जाएगा। इस टीम में डॉ. अनुप कुमार के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad