Advertisement

उड़ान में आईएस के लगे नारे, मुंबई में इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद दो गिरफ्तार

इंडिगो फ्लाइट की उड़ान के दौरान आईएसआईएस के नारे लगाने के आरोप में दो लोगों को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। इंडिगो का विमान दुबई से केरल जा रहा था जिसमें आईएस के नारे लगने लगे। आनन फानन में विमान को उतारा गया।
उड़ान में आईएस के लगे नारे, मुंबई में इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद दो गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक एक संदिग्ध व्‍यक्ति ने फ्लाइट के दुबई से उड़ान भरने के बाद ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर साथ सफर कर रहे यात्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई। फ्लाइट के भीतर यात्रियों में भय का माहौल रहा। इस बीच फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने मामले को संभाला। इसके बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 9.15 मिनट की है जब इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में आपातकालीन परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जिस विमान में आईएस समर्थक सफर कर रहा था उसमें तकरीबन 120 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उसका सामान भी विमान से उतार दिया। इसके बाद विमान को मुंबई से कोच्चि रवाना कर दिया गया। संदिग्ध शख्स की पहचान के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

दुबई से केरल के कालीकट जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। एक यात्री फ्लाइट के भीतर कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट के समर्थन में नारे लगा रहा था, जिसकी वजह से विमान को मुंबई में उतारे जाने का फैसला करना पड़ा। एयरपोर्ट पुलिस के डीसीपी ने बताया, 'फ्लाइट में यात्रियों के झगड़े के बारे में एयरलाइंस की तरफ से शिकायत मिली, जिसके बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad