Advertisement

सर्जिकल स्‍ट्राइक : भाजपा विधायक ने केजरीवाल को अपशब्‍द कहे

भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब लोग खुलकर बोल रहे हैं। ऐसे ही खुलकर बोलते समय भाजपा के एक विधायक मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए। उन्होंने न केवल केजरीवाल के माता-पिता के बारे में गंदी बात कही, बल्कि उनके लिए अपशब्द भी बोले। हालांकि भाजपा आलाकमान ने विधायक समेत ऐसे सभी नेताओं को सख्त हिदायत दी है, जो केजरीवाल के खिलाफ ऐसे शब्द बोल रहे थे।
सर्जिकल स्‍ट्राइक : भाजपा विधायक ने केजरीवाल को अपशब्‍द कहे

विधायक रामेश्वर शर्मा ने केजरीवाल को अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल भारतीय सेना की कार्रवाई पर यकीन नहीं कर रहे हैं। उस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं केजरीवाल से कि क्या वे अपने माता-पिता की सुहागरात का भी सबूत मांगेगे, ताकि उन्हें ये यकीन हो सके कि वे उन्हीं के बेटे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम को घेरने के चक्कर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा को ने मर्यादा लांघना भारी पड़ सकता है। केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में दो टूक बोल चुके थे कि प्रवक्ता बोलने के लिए हैं। दूसरे उनका काम नहीं करें। रामेश्वर के बयान की सीडी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और केंद्रीय नेतृत्व ने बुलवाई है। इसमें आपत्तिजनक बोल को लेकर पार्टी रामेश्वर से जवाब-तलब करेगी। उन्हें नोटिस भी देने की तैयारी हैं, क्योंकि वे बयान के लिए अधिकृत नहीं है।

भोपाल में अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र ने कोहेफिजा थाणे में रामेश्वर शर्मा की शिकायत की। उन्होंने पुलिस ने मांग की है कि वे भाजपा विधायक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करे। भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad