एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि 49,833 अधिकारियों की मंजूर संख्या के मुकाबले मौजूदा संख्या 41,162 अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कमी (लगभग 17 प्रतिशत) का मुख्य कारण सैन्यबल के स्तर पर समय समय पर की जाने वाली अभिवृद्धि के कारण अधिकारियों की अधिकृत संख्या में होने वाली वृद्धि और सख्त चयन प्रक्रिया है। सैन्य जानकारों का मानना है कि सरकार को अधिकारियों की भर्ती में देरी नहीं करनी चाहिए। इससे अन्य अधिकारियों के मनोबल में कमी आती है।
जरा इधर भी ध्यान दें, सेना में 8600 अधिकारियों की है कमी
सेना में चिकित्सा और दंत चिकित्सा कोर तथा सैन्य नर्सिग सेवा को छोड़कर 8,671 अधिकारियों की कमी है। यह जानकारी उच्च सदन राज्यसभा में दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement