Advertisement

'महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा यौन शोषण का शिकार'

महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा किसी न किसी रूप से यौन शोषण से पीड़ित रहा है। यह बात प्लान इंडिया नाम के एक एनजीओ द्वारा राज्यों पर तैयार की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है।
'महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा यौन शोषण का शिकार'

कठिन परिस्थितियों में बच्चे शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडि़शा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, झारखंड और पश्चिम बंगाल की कुल मानव तस्करी में 61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन राज्यों में लापता हुए औसतन 48 प्रतिशत बच्चों का अब तक कोई पता नहीं है। बच्चों पर काम कतरने वाली संस्था प्लान इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी राज्यों में बाल विवाह एक गंभीर समस्या बनी हुई है। राजस्थान में 20 से 24 वर्ष के आयु समूह में 57.6 प्रतिशत महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की आयु से पूर्व हुआ जोकि देश में सबसे अधिक है।

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बाल विवाह के आंकड़े 54.9 प्रतिशत हैं, जबकि हरियाणा में यह 28 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक बाल श्रमिक हैं। देश के कुल 43 लाख की तुलना में यूपी में बाल श्रमिकों की संख्या 18 लाख है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad