Advertisement

'इंडियाज मोस्ट वांटेड' फेम इलियासी पत्नी का कातिल, उम्रकैद की सजा

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने टीवी सीरियल निर्माता सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या में उम्र कैद...
'इंडियाज मोस्ट वांटेड' फेम इलियासी पत्नी का कातिल, उम्रकैद की सजा

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने टीवी सीरियल निर्माता सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या में उम्र कैद की सजा सुनाई है। इलियासी की पत्नी की हत्या साल 2000 में हुई थी।

माना जाता है कि भारतीय टेलीविजन पर रियलिटी शो की शुरुआत सुहैब इलियासी ने ही की थी। नब्बे के दशक में वह टीवी की दुनिया के सुपर स्टार थे। इस शख्स ने अपने शो के माध्यम से खोजी पत्रकारिता की मिसाल पेश की।

21 वीं सदी की शुरुआत में सुहैब के शो का नाम ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ था। इससे पहले नब्बे के दशक की शुरुआत में लंदन से लौटे सोहेब के इस शो की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। सुहैब के इस शो के केंद्र में थे देश के सबसे खूंखार अपराधी। वो दिखाना चाहते थे कि कैसे ये अपराधी अपने गैंग को चलाते हैं और अपराधों को अंजाम देते हैं।

अपने इस प्रस्ताव के साथ वो जिस भी चैनल मालिक के पास गए उन्हें निराशा ही मिली। इसके बाद ज़ी टीवी ने उनके शो को दिखाया। शो के टीवी पर आते ही इसने लोकप्रियता की नई कहानी लिख दी।

सुहैब की पैदाइश दिल्ली की है और उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके बाद वो लंदन चले गए जहां उन्होंने टीवी एशिया में काम किया। जल्द ही वो इस चैनल के प्रोग्राम प्रोड्यूसर बन गए। 1996 में सुहैब भारत आए और एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो पर काम शुरू किया। बाद में ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ देश का सबसे चर्चित कार्यक्रम बन गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad