Advertisement

निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री, गोयल को मिली रेल, ये है मोदी की नई टीम

मोदी कैबिनेट में 9 नए राज्य मंत्रियों को जगह मिली है लेकिन छह मंत्रियों की छुट्टी। चार राज्य मंत्रियों का कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोशन।
निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री, गोयल को मिली रेल, ये है मोदी की नई टीम

मोदी सरकार के तीसरे कैबिनेट विस्तार में निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री और पीयूष गोयल को सुरेश प्रभु की जगह रेल मंत्री बनाया गया है। प्रभु को अब उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उमा भारती की कुर्सी बच गई है लेकिन उनसे जल संसाधन मंत्रालय लेकर नितिन गडकरी को दिया गया है। महेश शर्मा को पर्यटन के बजाय पर्यावरण मंत्री बनाया गया है। अरुण जेटली के पास वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय बरकरार रहेंगे। उमा भारती की कुर्सी बच गई है लेकिन उनसे जल संसाधन मंत्रालय लेकर नितिन गडकरी को दे दिया गया है। 

मोदी कैबिनेट में रविवार को हो रहे फेर-बदल के बीच रक्षा मंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे थे। अब इन कयासों पर विराम लग गया है। निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षा मंत्री होंगी। निर्मला सीतारमण का कैबिनेट मंत्री के रूप में ये बड़ा प्रमोशन है, साथ ही ये नाम चौंकाने वाला भी है। इससे पहले वह सरकार में वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कॉरपोरेट मामलों की राज्य मंत्री थीं। रक्षा मंत्री के पद पर इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण दूसरी महिला होंगी। सीतारमण के रक्षा मंत्री बनने के साथ मोदी कैबिनेट में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं का बोलबाला हो गया है।

जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी, सुरेश प्रभु को रेल मंत्री के पद हटा दिया गया है। उनकी जगह ऊर्जा मंत्रालय में दमदार प्रदर्शन करने वाले पीयूष गोयल रेल मंत्री होंगे। इसके अलावा पीयूष गोयल के कोयला मंत्रालय भी रहेगा। पिछले कई रेल हादसों के बाद सुरेश प्रभु का कार्यकाल विवादों में आ गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी। रविवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था। ये तय माना जा रहा था कि रविवार को होने वाले फेर-बदल में उनका अतिरिक्त प्रभार किसी और को दिया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के साथ-साथ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का प्रभार अरुण जेटली के पास बना रहेगा। 

कैबिनेट में जिन 9 नए राज्य मंत्रियों को भी जगह दी गई है, उनमें चार पूर्व नौकरशाह शामिल हैं। चार मंत्रियाेेंं को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कई मंत्रियों के मंत्रालय बदले गए हैं। रविवार को जिन 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जानिए उन्हें कौन-से मंत्रालय मिले 

कैबिनेट मंत्री  

  1. निर्मला सीतारमण: रक्षा मंत्रालय 
  2. पीयूष गोयल: रेल और कोयला मंत्रालय  
  3. धर्मेंद्र प्रधान: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास मंत्रालय 
  4. मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक मामलाेें का मंत्रालय 

राज्य मंत्री 

  1. हरदीप सिंह पुरी: शहरी विकास और आवास मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
  2. अल्फोंस कन्नथानम: पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  3. आर के सिंह: बिजली मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  4. सत्यपाल सिंह: मानव संसाधन विकास मंत्रालय, जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय 
  5. शिव प्रताप शुक्ल: वित्त मंत्रालय
  6. अनंत कुमार हेगड़े: कौशल विकास मंत्रालय 
  7. अश्वनी चौबे: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  8. डॉ. वीरेंद्र कुमार: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
  9. गजेंद्र सिंह शेखावत: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 

 

फेरबदल और अतिरिक्त प्रभार

1. उमा भारती का मंत्रालय नितिन गडकरी को दिया गया है। उमा भारती का मंत्री पद बरकरार रखा गया है। उन्हें पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय दिया गया है यानी उनकी कुर्सी बच गई है। उमा भारती शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नही हुई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं नाराज नहीं। मेरा प्रोग्राम पहले से तय था।' 

2. सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जल संसाधन एवं गंगा सफाई मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह मंत्रालय पहले उमा भारती के पास था।

3. विजय गोयल संसदीय कार्य और संख्यिकी मंत्रालयों में राज्य मंत्री होंगे। उनके पास खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था, जिसे अब राज्यवर्धन राठौड़ को देे दिया है। इस तरह गोयल का कद घटा है। 

4. ग्रामीण विकास और पंजायती राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को खनन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  

5. राज्यवर्धन राठौड़ को खेल और युवा मामलों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। वह सूचना प्रसारण में भी राज्यमंत्री बने रहेंगे।

6. कलराज मिश्र के इस्तीफे के बाद उनका मंत्रालय गिरिराज सिंह को दिया गया है। गिरिराज सिंह लघु, मध्यम, छोटे उद्योग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे।

7. गिरिराज सिंह, संतोष गंगवार और राज्यवर्धन राठौड़ को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इसे उनका प्रमोशन माना जाएगा।

8. नौ नए मंत्रियों और चार पदोन्नत हुए मंत्रियों समेत कुल 23 मंत्रियों में मंत्रालयों में फेरबदल किया गया है। इस लिहाज से यह काफी व्यापक बदलाव है। छह मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जाना और सुरेश प्रभु तथा उमा भारती जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के मंत्रालयों में परिवर्तन कहीं न कहीं कामकाज के मोर्चे पर इनकी विफलता को जाहिर करता है।  

ऐसी है अब मोदी कैबिनेट 

कैबिनेट मंत्री 
1. राजनाथ सिंह गृह मंत्री
2. सुषमा स्‍वराज विदेश मंत्री
3. अरुण जेटली वित्‍त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री
4. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, जहाजरानी मंत्री एवं जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री
5. सुरेश प्रभु वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री
6. डी.वी. सदानंद गौड़ा सांख्‍यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्री
7. उमा भारती पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्री
8. रामविलास पासवान उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री
9. मेनका संजय गांधी महिला एवं बाल विकास मंत्री
10. अनंत कुमार रसायन एवं उर्वरक एवं संसदीय कार्य मंत्री
11. रविशंकर प्रसाद कानून एवं न्‍याय एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
12. जगत प्रकाश नड्डा स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री
13. अशोक गजपति राजू पूसापति नागरिक विमानन मंत्री
14. अनंत गीते भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री
15. हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री
16. नरेन्‍द्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास मंत्री, पंजायती राज मंत्री एवं खनन मंत्री
17. चौधरी बीरेन्‍द्र सिंह इस्‍पात मंत्री
18. जुयाल ओराम जनजातीय कार्य मंत्री
19. राधा मोहन सिंह कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री
20. थावर चंद गहलोत सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री
21. स्‍मृति जुबिन ईरानी कपड़ा मंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री
22. हर्षवर्धन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री: भू-विज्ञान मंत्री एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री   
23. प्रकाश जावड़ेकर मानव संसाधन विकास मंत्री
24. धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री
25. पीयूष गोयल रेल मंत्री एवं कोयला मंत्री
26. निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री
27. मुख्‍तार अब्‍बास नकवी अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री
 राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार 
1. राव इंद्रजीत सिंह योजना मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) एवं रसायन व उर्वरक राज्‍य मंत्री 
2. संतोष कुमार गंगवार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)
3. श्रीपद येसो नाईक राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक (आयुष)
4. जितेन्‍द्र सिंह पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन राज्‍य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्‍य मंत्री एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्‍य मंत्री
5. महेश शर्मा संस्‍कृति मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्‍य मंत्री
6. गिरिराज सिंह सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)
7. मनोज सिन्‍हा संचार मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) रेल राज्‍य मंत्री
8. कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौर युवा कार्य एवं खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) एवं सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री
9. राजकुमार सिंह बिजली राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)
10. हरदीप सिंह पुरी आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)
11. अल्फोंस कनन्‍नथानम  पर्यटन राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार एवं इलेक्‍ट्रॉनिकस सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री 
 राज्‍य मंत्री 
1. विजय गोयल संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्‍य मंत्री एवं सांख्‍यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन राज्‍य मंत्री
2. राधाकृष्‍णन पी. वित्‍त राज्‍य मंत्री एवं जहाजरानी राज्‍य मंत्री
3. एस.एस. आहलुवालिया पेय जल एवं स्‍वच्‍छता राज्‍य मंत्री
4. रमेश चंदप्‍पा जिगाजिनागी पेय जल एवं स्‍वच्‍छता राज्‍य मंत्री
5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. विष्णु देव साई इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. राम कृपाल यादव ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. हंसराज गंगाराम अहीर गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
9. हरीभाई पार्थीभाई चौधरी खनन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. राजेन गोहेन रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
11. जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत) विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. परषोतम रूपाला कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. कृष्णपाल सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. जसवंत सिंह सुमन भाई भाभोर जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. शिव प्रताप शुक्ल वित मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. अश्विनी कुमार चौबे स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. सुदर्शन भगत जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. उपेन्द्र कुशवाहा मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. किरेन रिजिजु गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. वीरेन्द्र कुमार महिला व बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री 
21. अनन्त कुमार हेगड़े कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. एम जे अकबर विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. साध्वी निरंजन ज्योति खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्‍य मंत्री  
24. वाई एस चौधरी विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री और भू विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. जंयत सिन्हा नागरिक विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. बाबुल सुप्रियो भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. विजय सांपला सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय में राज्‍य मंत्री
28. अर्जुन राम मेघवाल संसदीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय टम्टा कपड़ा मंत्रालय मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. कृष्णा राज कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री 
31. मनसुख एल. मांडविया सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री और जहाजरानी मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन व उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री 
32. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. सी आर चौधरी उपभोक्ता मामले,खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. पी पी चौधरी कानून व न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री और कार्पोरेट मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. सुभाष रामराव भामरे रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. गजेन्द्र सिंह शेखावत कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री
37. सत्यपाल सिंह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री

 

नई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण-

निर्मला सीतारमण मोदी सरकार में काफी सुलझी हुई मंत्री मानी जाती हैं। निर्मला सीतारमण ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तमिलनाडु से स्नातक किया है। साथ ही उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एम फिल. की है। निर्मला सीतारमण प्राइसवॉटर हाउस कूपर्स के साथ वरिष्ठ प्रबंधक (शोध एवं विश्लेषण) के तौर पर भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए बीबीसी  विश्व सेवा के लिए भी कार्य किया। निर्मला सीतारमन 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण हैदराबाद में स्थित प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं।

पूर्व नौकरशाहों को जगह

मोदी मंत्रिमंडल में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंहपूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंहभारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हरदीप सिंह पुरी और केरल के पूर्व आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्नान्थानाम के नाम शामिल हैं। लंबा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले इन पूर्व नौकरशाहों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सरकार इनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाएगी। इसका मतलब यह भी है कि कई मंत्रालयों के प्रदर्शन को पीएम मोदी पुराने नौकरशाहों की मदद से सुधारना चाहते हैं। 

पांच नए सांसद भी हुए शामिल

पूर्व नौकरशाहों के अलावा विभिन्न राज्यों से सांसदों को भी पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें यूपी से शिव प्रताप शुक्लाबिहार से अश्विनी कुमार चौबेकर्नाटक से अनंत कुमार हेगड़ेमध्यप्रदेश से वीरेंद्र कुमारराजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम शामिल हैं। 

बदलाव के सियासी मायने

आने वाले कुछ महीनों में गुजरातकर्नाटकहिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होनेे हैं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव पर सबकी निगाहें हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह संभवत: आखिरी बड़ी कैबिनेट विस्तार होगा। तीन साल गुजरने के बाद नोटबंदीआर्थिक सुस्ती और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घिरी मोदी सरकार की नई टीम भाजपा और एनडीए के चालचरित्र और चेहरों की झलक पेश करेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad