Advertisement

तालिबान, आईएसआईएस और बोको हरम की तरह हैं नक्सली: रिपोर्ट

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से `नेशनल कॉन्सोर्टियम फॉर द स्टडी ऑफ टेररिज्म एंड रेस्पांसेज टू टेररिज्म’ नाम की एक संस्था ने दुनिया भर से जमा किए गए आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में भारत में सक्रिय नक्सलियों (भाकपा- माओवादी) को तालिबान, आईएसआईएस और बोको हरम जैसे खतरनाक आतंकी गुटों के बाद चौथे नंबर का सबसे घातक उग्रवादी समूह बताया गया है। भाकपा (माओवादी) प्रतिबंधित है।
तालिबान, आईएसआईएस और बोको हरम की तरह हैं नक्सली: रिपोर्ट

इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 2015 में 11,774 आतंकी हमले हुए। इसमें कुल 28 हजार 328 लोग मारे गए और 35 हजार से ज्यादा घायल हुए। ईराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बाद भारत सबसे प्रभावित राष्ट्र रहा। भारत में जो घातक हमले हुए, उनमें 43 फीसद- हमले माओवादी नक्सलियों ने किए। 2015 में माओवादियों ने कुल 343 हमले किए, जिनमें 176 लोग मारे गए। तालिबान ने 1093 हमले किए, जिनमें 4512 लोग मारे गए। आईएस ने 931 हमले किए और 6050 लोगों को मारा और बोको हरम ने 491 हमलों में 5450 लोगों को मारा।

भारत में जो घातक हमले हुए, उनमें चार राज्य- छत्तीसगढ़ (21 फीसद), मणिपुर (12 फीसद), जम्मू एवं कश्मीर (11 फीसद) एवं झारखंड (10 फीसद) ज्यादा प्रभावित रहे। भारत में कुल 45 घातक समूह सक्रिय हैं। माओवादी भारत के 10 राज्यों के 106 जिलों में सक्रिय हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ें हैं कि 2010 से 2015 के बीच 2162 लोग और 802 सुरक्षा कर्मी नक्सली हमलों में मारे गए। अधिकांश लोग आदिवासी थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad