Advertisement

पीएम मोदी का म्यांमार दौरा पूरा हुआ, जानिए अहम बातें

पीएम मोदी ने गुरुवार को बहादुर शाह जफर की मजार पर फूल चढ़ाए और कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की।
पीएम मोदी का म्यांमार दौरा पूरा हुआ, जानिए अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय म्यांमार यात्रा के बाद गुरुवार को दिल्ली के लिए वापस रवाना हो चुके हैं। इससे पहले पीएम सुबह बादशाह बहादुर शाह जफर की मजार पर गए। पीएम ने मजार पर फूल भी चढ़ाए और इत्र भी छिड़का।

 इससे पहले वे यांगोन में कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। वहां पर पूजा भी की।

  मोदी ने यांगून के श्वेदागोन पगोडा का दौरा किया।

इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने म्यांमार में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। मोदी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि भले ही वह विदेश में रह रहे हों, लेकिन उनकी मदद के लिए भारत हमेशा तैयार है। साथ ही उन्होंने उनके साथ न्यू इंडिया का विजन भी साझा किया।

म्यांमार से कुल 11 समझौते हुए

म्यांमार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। भारत और म्यांमार के बीच कुल 11 समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ मुलाकात करने के बाद साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि भारत म्यांमार की चिंता में भागीदार है। हम भारत की चुनौतियों को समझते हैं, पड़ोसी होने के नाते सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी मुश्किलें एक जैसी ही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बतौर पड़ोसी और एक्ट ईस्ट पॉलिसी के संदर्भ में म्यांमार के साथ रिश्ते मजबूत करना भारत की प्राथमिकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad