Advertisement

"अगर असली हिंदुत्ववादी होता, तो गांधी को नहीं जिन्ना को गोली मारता", गोड़से पर बोले संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे और हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया...

शिवसेना सांसद संजय राउत ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे और हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की मांग जिन्ना ने की थी, इसलिए यदि कोई असली 'हिंदुत्ववादी' होता तो, वह गांधी को नहीं जिन्ना को गोली मारता।

मीडियाकर्मियों से संजय राउत ने कहा, "जिन्ना की मांग पाकिस्तान के गठन की थी। अगर कोई वास्तविक 'हिंदुत्ववादी' होता, तो वह गांधी को नहीं जिन्ना को गोली मारता। ऐसा कृत्य देशभक्ति का कार्य होता। गांधी जी के निधन पर आज भी दुनिया शोक में है।"

ये भी पढ़ें - 'एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी', बापू की पुण्य तिथि पर राहुल गांधी का बड़ा तंज

 

संजय राउत का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद सामने आया है। आज सुबह शहीद दिवस पर राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए ट्विट किया, 'एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं!'

बता दें कि 30 जनवरी को पूरे देश में उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस दिन को शहीद दिवस कहा जाता है। यह दिन महात्मा गांधी की हत्या का भी प्रतीक है। 30 जनवरी 1948 को यह दिन राष्ट्र का सबसे दुखद दिन खा क्योंकि नाथूराम गोडसे ने बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना के दौरान गांधी जी की हत्या की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad