सर्च इंजन के आंकड़े बताते हैं कि इंटरनेट पर सेक्स खोजने के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। यूपी का उन्नाव शहर इस साल गूगल पर सेक्स खोजने के मामले में विश्व में नंबर एक पर है। सबसे ज्यादा सेक्स सर्च करने वाले अधिकांश शहर भारत के ही हैं। इंटरनेट पर पोर्न सामग्री खोजने और देखने की भारतीयों की आदत को गूगल और लोकप्रिय पोर्न साइट पोर्नहब के इन आंकड़ों से समझा जा सकता है।
अॉनलाइन 'सेक्स' खोजने में भारत दूसरे नंबर पर
प्रमुख सर्च इंजन गूगल पर 'सेक्स' शब्द सर्च करने के मामले में इस साल भारत दूसरे नंबर पर है। इस मामले में सिर्फ श्रीलंका भारत से आगे है जबकि बांग्लादेश और इथोपिया का नंबर भारत के बाद आता है।

टॉप 10 शहरों में भारत का दबदबा
दुनिया के कौन-से शहर इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सेक्स खोजते हैं, यह सूची आपको हैरान कर सकती है। यूपी का उन्नाव जैसा कस्बा इस मामले में दुनिया में नंबर वन चल रहा है। खुद गूगल के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2015 में सेक्स शब्द सर्च करने में उन्नाव ने पुणे, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों को पीछे छोड़ दिया है।

शनिवार को स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा पोर्न
लोकप्रिय पोर्न साइट पोर्नहब.कॉम के अनुसार, यूके, यूएस और कनाडा के बाद इस साइट पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक भारत से ही आता है, जिसमें 25 फीसदी महिलाएं हैं। भारतीय इस साइट को सबसे ज्यादा दिसंबर के महीने में शनिवार के दिन स्मार्टफोन पर देखते हैं। वर्ष 2013 में भारत पोर्नहब पर सातवे नंबर पर था लेकिन 2014 में चौथे नंबर पर आ गया है। पोर्नहब के भारतीय यूजर रोजाना अौसतन 8 मिनट 22 सेकेंड का समय साइट पर गुजारते हैं जबकि नेपाल के यूजर सबसे ज्यादा 13 मिनट 39 सेकेंड का समय देते हैं।
Top Porn NationsTop Porn Nations
'इंडियन वाइफ' ने 'इंडियन एक्ट्रेस' को पछाड़ा
पोर्नहब के डेटा के अनुसार, भारत के लोग इस साइट पर सबसे ज्यादा 'इंडियन' शब्द खोजते हैं। इसके बाद 'इंडियन वाइफ' का नंबर है जबकि 'इंडियन एक्ट्रेस' तीसरे नंबर पर है।
Most searched Porn termsMost searched Porn terms