Advertisement

क्या है 'न्यूजक्लिक', जिस पर भाजपा ने लगाए करोड़ों रूपए के विदेशी फंडिंग लेने-देश में अराजकता फैलाने के आरोप

विवादों में आई न्यूजक्लिक एक न्यूज वेबसाइट है जिसके प्रधान संपादक एवं संस्थापक के खिलाफ कुछ दिनों...
क्या है 'न्यूजक्लिक', जिस पर भाजपा ने लगाए करोड़ों रूपए के विदेशी फंडिंग लेने-देश में अराजकता फैलाने के आरोप

विवादों में आई न्यूजक्लिक एक न्यूज वेबसाइट है जिसके प्रधान संपादक एवं संस्थापक के खिलाफ कुछ दिनों पहले विदेशों से चंदा लेने का मामला सामने आया था। अदालत ने प्राथमिकी के सिलसिले में न्यूजक्लिक के निदेशक प्रांजल पांडेय की अग्रिम जमानत की याचिका पर उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। अब भाजपा ने न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक पर विदेशों से करोड़ों रूपयों की फंडिंग के आरोप लगाए हैं।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, "पोर्टल को विदेशों से फंडिंग किए जा रहे हैं। न्यूजक्लिक खास एजेंडे के तहत देश में काम कर रहा है।"

आगे भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है, "ये पोर्टल विदेशी टूटकिट का हिस्सा है। देश में अराजकता फैलाने की साजिश है और इसी के लिए न्यूजक्लिक की तरफ से काम किया जा रहा है।विदेशों से आए फंडों का देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।"

संबित पात्रा ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, "2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बनी है। कुछ घरेलू नेताओं की आंखों में पीएम मोदी खटक रहे हैं। अब कुछ विदेशी ताकतों की आंखों में भी पीएम खटक रहे हैं।"

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad