Advertisement

मध्य प्रदेश: महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त; अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर...
मध्य प्रदेश: महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त; अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
        
जवार थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि घटना रंगगांव गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हुई जिसके बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।
        
उन्होंने बताया कि जवार ग्राम पंचायत सचिव देवराज सिंह की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है।
        
स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी कुंदन मालवीय ने कहा कि इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
        
एक अन्य ग्रामीण रामपाल सिंह ने भी दोषियों के खिलाफ त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग की।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad