Advertisement

एनसीआरबी रिपोर्ट: महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर, हर दिन 2 लड़कियों के साथ हुआ रेप

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर...
एनसीआरबी रिपोर्ट: महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर, हर दिन 2 लड़कियों के साथ हुआ रेप

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में 2021 में महिलाओं के साथ हुए 13,892 अपराध के मामले दर्ज किए गए, जो 2020 की तुलना में 40 प्रतिशत से है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(NCRB) 2022 के रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। दिल्ली में हर दिन 2 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में अपहरण (3948), पतियों द्वारा क्रूरता (4674) और बालिकाओं से बलात्कार (833) से संबंधित श्रेणियों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए है। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के जितने भी मामले आए हैं वो सभी 19 महानगरों की आंकड़ों का एक तिहाई है।

दिल्ली के बाद वित्तीय राजधानी मुंबई, जहां ऐसे 5,543 मामले और बेंगलुरु में 3,127 मामले आए थे। वहीं, एनसीआरबी  रिर्पोट के अनुसार कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर है, कोलकाता में साल 2021 में रेप के 11 मामले दर्ज हुए है।

बता दें कि राजधानी में साइबर अपराध में भी वृद्धि देखी गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि साइबर अपराधों को अंजाम देने का मकसद धोखाधड़ी, यौन शोषण और जबरन वसूली करना था। शिकायत करने वालों में ज्यादातर 12 से 17 साल की उम्र की नाबालिग लड़कियां थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad