Advertisement

ओडिशा: सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए एक दिन का माहवारी अवकाश घोषित

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पी. परिदा ने बृहस्पतिवार को सरकारी और निजी क्षेत्र की महिला कर्मचारियों के लिए...
ओडिशा: सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए एक दिन का माहवारी अवकाश घोषित

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पी. परिदा ने बृहस्पतिवार को सरकारी और निजी क्षेत्र की महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन के मासिक धर्म (माहवारी) अवकाश की घोषणा की। हालांकि, यह अवकाश वैकल्पिक होगा।

परिदा के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने कटक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला कर्मचारी मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं। लेकिन यह अवकाश वैकल्पिक होगा।’’

केन्या के नैरोबी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस 2024 में एक उड़िया लड़की ने माहवारी के दौरान सवैतनिक छुट्टी की मांग करते हुए आवाज उठाई थी।

ओडिशा की महिला कार्यकर्ता रंजीता प्रियदर्शनी ने भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को सवैतनिक अवकाश देने के संबंध में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था।

उन्होंने तर्क दिया कि दुनिया भर में महिलाएं मासिक धर्म के दौरान शारीरिक पीड़ा का सामना करती हैं।

 
 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad