Advertisement

इसरो के सफलता से पीएम मोदी गदगद, कहा- साल 2024 का हुआ शानदार आगाज, वैज्ञानिकों का आभार

नए साल के अवसर पर इसरो ने देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी। इसरो ने आज ओडिशा के श्रीहरिकोटा से एक्स-रे...
इसरो के सफलता से पीएम मोदी गदगद, कहा- साल 2024 का हुआ शानदार आगाज, वैज्ञानिकों का आभार

नए साल के अवसर पर इसरो ने देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी। इसरो ने आज ओडिशा के श्रीहरिकोटा से एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह के सफल प्रक्षेपण किया। इस उपलब्धि से प्रधानमंत्री मोदी भी गदगद हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की सराहना करते हुए कहा कि इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का कौशल बढ़ेगा। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का सोमवार को प्रक्षेपण किया जो ब्लैक होल जैसे आकाशीय पिंडों के रहस्यों का अध्ययन करेगा।

बता दें कि इसरो का पहला एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह (एक्सपोसैट) एक्स-रे स्रोत के रहस्यों का पता लगाने और ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी58 रॉकेट अपने 60वें अभियान पर प्रमुख पेलोड ‘एक्सपोसैट’ और 10 अन्य उपग्रह लेकर गया है जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।

इसरो के अनुसार, यह खगोलीय स्रोतों से एक्स-रे उत्सर्जन का अंतरिक्ष आधारित ध्रुवीकरण माप में अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी का पहला समर्पित वैज्ञानिक उपग्रह है। उसने कहा कि एक्स-रे ध्रुवीकरण का अंतरिक्ष आधारित अध्ययन अंतरराष्ट्रीय रूप से महत्वपूर्ण है और

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad