Advertisement

हरियाणा: गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, साल में तीसरी बार आएगा जेल से बाहर

हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां डेरा प्रमुख...
हरियाणा: गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, साल में तीसरी बार आएगा जेल से बाहर

हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिलने की पुष्टि हुई है। इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है, अब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को राजस्थान स्थित आश्रम में ले जाया जा सकता है। बता दें कि राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कदम आदमपुर उपचुनाव से ठीक पहले  उठाया गया है, जो 3 नवंबर को होने वाला है।

बताते चलें कि विवादित बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को पहले भी कई बार जेल से पैरोल मिल चुकी है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, जो जिस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा रही है। अबकी बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है।

गौरतलब है गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल मे साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं। गृह विभाग की ओर से आदेशों को मंजूरी दी जा चुकी है। इससे पहले भी राम रहीम को फरलो और पैरोल मिल चुकी है। उनको इस बार भी जेल मैनुअल के अनुसार पैरोल दी गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad