Advertisement

हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में शुक्रवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान छह लोग डूब गए।...
हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में शुक्रवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महेंद्रगढ़ में नहर में विसर्जन के दौरान चार युवकों की नहर में, जबकि सोनीपत में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ की घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। सात फीट ऊंची गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नौ युवक नहर की तेजधार में बह गए।

जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की मदद से सभी को बाहर निकाला, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विजर्सन के दौरान लोगों की असामयिक मौत की घटना दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad