Advertisement

पंजाब में ‘आप’ को एक और झटका तय: रायकोट से विधायक जगतार सिंह जॉइन करेंगे कांग्रेस, सदन में की सीएम चन्नी की तारीफ

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ा झटका तय माना जा रहा...
पंजाब में ‘आप’ को एक और झटका तय: रायकोट से विधायक जगतार सिंह जॉइन करेंगे कांग्रेस, सदन में की सीएम चन्नी की तारीफ

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ा झटका तय माना जा रहा है। रूपिंदर कौर रूबी के बाद आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगना तय है। रायकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। जगतार सिंह का कहना है कि वह पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

जगतार सिंह विधानसभा के अंदर ही पाला बदलकर कांग्रेस विधायकों के साथ जाकर बैठ गए। जगतार सिंह ने ऐसा कदम तब उठाया जब विधानसभा में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भाषण दे रहे थे। इसके बाद जगतार सिंह ने कहा कि वह चरणजीत सिंह चन्नी जैसे आम आदमी को अपना सीएम स्वीकार करते हैं।

हालांकि जगतार सिंह के ऐसा कदम उठाने के बाद विधानसभा का माहौल बेहद गर्म हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने स्पीकर केपी सिंह पर जमकर हमला बोला। अमन अरोड़ा ने केपी सिंह पर दल बदल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''एक दिन आप एंटी डिफेक्शन को लेकर कानून लेकर आते हैं और फिर आप दल बदल को भी बढ़ावा देते हैं।''

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की स्थिति अब विधानसभा में बेहद कमजोर हो गई है। बीते तीन दिन में दो विधायक पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। इससे पहले बठिंडा ग्रामीण की विधायक रुबी ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। 2017 में 20 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आप के पास अब सिर्फ 9 विधायक ही बचे हैं। आम आदमी पार्टी के अधिकतर विधायकों ने दिल्ली की लीडरशिप पर पंजाब को प्राथमिकता नहीं देने के आरोप लगाए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad