Advertisement

पंजाब में एक और कांग्रेस नेता पर एक्शन, अब पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को इस मामले में ले गई पुलिस

पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने आज सुबह कुलबीर...
पंजाब में एक और कांग्रेस नेता पर एक्शन, अब पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को इस मामले में ले गई पुलिस

पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने आज सुबह कुलबीर जीरा को उनके घर से गिरफ्तार किया है। जीरा ने घोषणा की थी और सभी पत्रकारों को निमंत्रण दिया था कि वह फिरोजपुर में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे।

बता दें कि पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले बीडीपीओ दफ्तर के अंदर धरना लगाया था और इसके बाद पूर्व विधायक और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर की गई थी। कुलबीर जीरा कांग्रेस सरकार में जीरा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा को चंडीगढ़ में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। साल 2015 के ड्रग तस्करी के मामले में सुखपाल खेहरा की गिरफ्तारी की गई थी।

जलालाबाद अदालत ने सुखपाल खेहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मामले को लेकर खेहरा का कहना है कि झूठे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी समन को खारिज कर दिया था. खेहरा ने इसे बदले की राजनीति करार दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad