Advertisement

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर बरसाई 40 गोलियां; मौके पर ही मौत, कल ही राज्य सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

चंडीगढ़, अपने गीतों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले मशहूर पंजाबी गायक रविवार सांय खुद गन के शिकार हो...
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर बरसाई 40 गोलियां; मौके पर ही मौत, कल ही राज्य सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

चंडीगढ़, अपने गीतों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले मशहूर पंजाबी गायक रविवार सांय खुद गन के शिकार हो इस दुनिया को अलविदा कह गए। मालवा के मानसा जिले के गांव जवाहरके में उनकी स्कोरपियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस मुताबिक उनकी गाड़ी पर दो राउंड की फायरिंग में करीब 40 गोलियां चलाई गई जिसमें से 10 गोलियां मुसेवाला के शरीर के आरपार होने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मूसेवाला के साथ उनके दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब की आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी। इस घटना से मान सरकार सवालों के घेरे में हैं। पंजाब सरकार ने बिना कोई नोटिस दिए मूसेवाला की सुरक्षा घटा दी थी। ऐसे में सुरक्षा के लिए वह अपनी ओर से कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं कर सके।

सिद्धू की हत्या पर पंजाब के पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने आउटलुक से बातचीत में कहा कि , “मान सरकार बगैर सोचे समझे ऐसे सेलीब्रेटीज़ और नेताओं की सुरक्षा हटा रही है जिनकी जान को खतरा है। दो दिन पहले ही किसी अज्ञात ने मुसेवाला के फेसबुक अकाउंट पर पिस्टल की फोटो पोस्ट कर लिखा था इट इज़ डन”।

 रंधावा ने कहा कि मूसेवाला ने दोस्त होने के नाते उनके बेटे को बताया था कि  पंजब पुलिस की सुरक्षा हटाए जाने पर वह काफी चिंतित थे और अपनी जान को खतरा बता रहे थे। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 गनमैन छोड़े थे।

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के सेहत मंत्री बने थे। हाल ही में सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad