Advertisement

मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा जिले में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के आवास पर...
मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा जिले में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के आवास पर जाएंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि आज सुबह चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर उतरे गांधी मूसेवाला के पैतृक गांव मानसा में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, एआईसीसी पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और पार्टी नेता विजय इंदर सिंगला सहित कई कांग्रेस नेता गांधी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर थे।

बता दें कि मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब हत्या हुई तब गांधी विदेश में थे और सप्ताहांत में वापस लौटे।मूसेवाला 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही मूसेवाला के माता-पिता से मिल चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी उनसे मिल चुके हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad