Advertisement

छत्तीसगढ़: विषाक्त भोजन से 51 बच्चों समेत 100 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के अंसाल गांव में 51 बच्चों सहित लगभग 100 लोगों को बुधवार को पिथौरा के नजदीकी...
छत्तीसगढ़: विषाक्त भोजन से 51 बच्चों समेत 100 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के अंसाल गांव में 51 बच्चों सहित लगभग 100 लोगों को बुधवार को पिथौरा के नजदीकी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। सभी लोगों को फूड प्वाजनिंज की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि सभी पीड़ित गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के आवास पर एक समारोह में गए थे। वहां उन्हें खाना खाने के बाद दस्त और उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। सभी को ड्रिप लगाया गया है। 

इस घटना की जानकारी मिलते हुए जिले के कलेक्टर डोमन सिंह पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज कर जिला अधिकारी को जांच करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

सिंह ने कहा, "हमने यहां वार्ड का निरीक्षण किया। सांकरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अधिकांश मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाया गया है।"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad