Advertisement

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मिनी बस, 11 लोगों की मौत, 29 घायल

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। पुंछ के सॉजियां इलाके में एक मिनी बस...
जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मिनी बस, 11 लोगों की मौत, 29 घायल

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। पुंछ के सॉजियां इलाके में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 29 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बताया गया है कि यह हादसा तब हुआ जब बस जम्मू कश्मीर के मंडी से सॉजियां इलाके की ओर जा रही थी। इस दौरान बस खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि छह गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। करीब 29 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने इसके साथ ही मुआवजे का ऐलान भी किया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘पुंछ में सड़क हादसे में लोगों की मौत दुखदायी है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं कामना करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।’

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया ह।. उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत दुखदायी है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’ वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शोक व्यक्त किया है।

हादसे पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad