Advertisement

पूर्वोत्तर में बाढ़ की तबाही जारी, अब तक 25 से अधिक लोगों की मौत

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत की ओर मॉनसून  का स्तर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के कई...
पूर्वोत्तर में बाढ़ की तबाही जारी, अब तक 25 से अधिक लोगों की मौत

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत की ओर मॉनसून  का स्तर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। हवा में आर्द्रता आने से दिल्ली में धूल भरे मौसम से लोगों को राहत मिली। लेकिन, पूर्वोत्तर में विनाशकारी बाढ़ ने पिछले 48 घंटों में अब तक यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 से अधिक हो गई है। जबकि एनडीआरएफ, सेना और वायुसेना ने करीब 35 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। हालांकि, क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

तेज बारिश के कारण इन सभी राज्यों की सात नदियां उफान पर हैं। बचाव कार्य में सेना, वायुसेना और एनडीआरएफ जुटी हुई हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर असम और मणिपुर में है। असम में तो सबसे ज्यादा 15 मौतें हो चुकी हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, असम में रविवार से छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मणिपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई।

असम के छह जिलों में बाढ़ से लगभग 4. 5 लाख प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के मुताबिक होजई, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हेलकांडी और कचरा जिलों में 4. 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

असम के तो छह जिलों के 668 गांव बाढ़ की चपेट में है। लोगों के घर, खेत और सड़कों पर पानी भर गया है। बताया जा रहा है कि इस आपदा में 4 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर 4-5 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रफ्तार यही रही तो दो दिन में नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा।

ब्रह्मपुत्र नदी अभी जोरहाट में निमातीघाट और कचार में एपी घाट में खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है। धनसीरी जैसी अन्य नदियां भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मणिपुर की इंफाल घाटी में बड़ी नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। सिर्फ लिलोंग नदी चेतावनी के स्तर से कुछ ऊपर बह रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक से 17 जून तक केवल दक्षिण भारत के 4 राज्यों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई जबकि मध्य भारत में सामान्य बारिश हुई। वहीं, उत्तर भारत के 10 राज्यों में सामान्य से कम और तीन राज्यों में अत्यधिक कम बारिश दर्ज की गई।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad