Advertisement

राजस्थान में लूट के लिए दिनदहाड़े महिला की हत्या, चांदी की पायल के लिए कुल्हाड़ी से काट डाले पैर

राजस्थान का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राज्य के जयपुर में लूट के लिए महिला की बर्बर तरीके से...
राजस्थान में लूट के लिए दिनदहाड़े महिला की हत्या, चांदी की पायल के लिए कुल्हाड़ी से काट डाले पैर

राजस्थान का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राज्य के जयपुर में लूट के लिए महिला की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लुटेरे महिला के दोनों पैर काटकर चांदी की पायल लूट ले गए। पुलिस का कहना है कि घटना जमवा रामगढ़ इलाके की है। मृतक की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है, जो खेतहपुरा गांव की रहने वाली है। 

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने पहले महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या की। उसके बाद उसके पैर काटकर पायलें भी निकाल लीं। गीता देवी के परिजनों के मुताबिक, उसने गले में सोने की चेन और कानों में कुंडल भी पहन रखे थे। शव से वह भी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना के बाद एसपी शंकर दत्त शर्मा ने पुलिस की टीमें गठित कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त का महिला की मौत को लेकर कहना है कि मृतक का शव मंगलवार की दोपहर खातेपुरा गांव में मिला। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान की तो पाया वह खातेपुरा गांव की रहने वाली 55 साल की महिला है। महिला की हत्या कुछ अज्ञात लोगों ने कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के सिर और गर्दन पर गहरे घाव और निशान थे। जो किसी धारदार हथियार से वार करने पर होते हैं। पुलिस अधीक्षक ने इसे लूट के लिए हत्या का मामला बताया है। जयपुर ग्रामीण ने कहा कि चांदी की पायल महिला ने पहनी थी लेकिन जब शव मिला तो पायल उनके शरीर पर नहीं थी। इसका मतलब यह है कि बदमाशों ने लूट के लिए हत्या को अंजाम दिया है।

उधर, मृतक के परिजन हमलावरों की गिरफ्तारी और 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है, जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा राजस्थान अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सतीश पुनिया ने ट्वीट कर कहा कि खातेपुरा गांव में एक महिला की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने इसी के साथ कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को ट्विटर की राजनीति से समय निकालकर राजस्थान आना चाहिए और बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचारों पर ध्यान देना चागिए। प्रियंका और राहुल को राजस्थान के सीएम से जवाब मांगना चाहिए।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को राजस्थान में होने वाले अपराधों पर भी ध्यान देना चाहिए। मीणा ने ट्वीट में लिखा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को आज जयपुर के जामवारामगढ़ में हुई इस घटना को देखना चाहिए।'

मीणा ने इसी के साथ सवाल किया कि क्या वह केवल उत्तर प्रदेश में महिलाओं को असुरक्षित पा रही हैं? शर्मनाक बात यह है कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में अव्वल है। मुख्यमंत्री भी महिला सुरक्षा की अनदेखी कर आपकी(प्रियंका गांधी) की तारीफ करने में लगे हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad