Advertisement

मिलिए लखनऊ में लाठी से मजनुओं को थूरने वाली दबंग महिला से

योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में मजनुओं को लाठी से सरेआम थूरने वाली लड़की का वीडियो अभी खासा वायरल हो रहा है। घटना शहर में 1090 नाम से प्रसिद्ध चौराहे पर हुई है। दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले स्कूटर पर जा रही उस महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसका पीछा करते आ रहे थे।
मिलिए लखनऊ में लाठी से मजनुओं को थूरने वाली दबंग महिला से

सारे लोग मूकदर्शक बने रहे। बर्दाश्त से बाहर हो जाने पर उस महिला ने आव देखा न ताव पास खड़े एक सुरक्षा बल के हाथ से लाठी छीनी और उन मजनुओं पर पिल पड़ा। महिला ने उनकी वो धुनाई की कि मत पूछिए। जो लड़कियां छेड़छाड़ को लेकर चिंतित रहती हैं वे चाहें तो इस महिला से मजनुओं को मजा चखाने के लिए उनसे प्रेरित हो सकती है। यह वीडियो कल ही सामने आया है और वायरल हो रहा है। यह घटना कल की है पहले की, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

बहरहाल, लखनऊ का नया निजाम कानून और व्यवस्था सुधारने एवं महिलाओं को मुकम्मल सुरक्षा देने का बढ़ चढ़ कर दावा कर रहा है। इसलिए यह आशा की जानी चाहिए कि यूपी में, खास कर उसकी राजधानी में, तो ऐसा नजारा फिर देखने को नहीं मिलेगा। अगर यह घटना कल हुई तो अभी जुम्मा जुम्मा हुए योगी आदित्यनाथ पर तोहमत नहीं लगा सकते। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। जब समाजवादी पार्टी का राज होता है तो वह और बिगड़ जाता है। सपा राज में लखनऊ हो यूपी में कहीं भी लड़कियों की छेड़छाड तो आम बात होती थी। अब देखना है योगी आदित्यनाथ इस पर कितना अंकुश लगा पाते हैं।    

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad