Advertisement

'आप' ने राज कुमार आनंद के दिल्ली आवास के बाहर किया प्रदर्शन

दिल्ली कैबिनेट और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज...
'आप' ने राज कुमार आनंद के दिल्ली आवास के बाहर किया प्रदर्शन

दिल्ली कैबिनेट और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज कुमार आनंद के पटेल नगर आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

आप कार्यकर्ता अंकुश नारंग ने कहा, "पिछले चार साल से आनंद आप के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने उन लोगों से कई विकास परियोजनाओं का वादा किया था जिन्होंने उन्हें वोट दिया था। उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।"

आनंद पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जिन्होंने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश रत्न को हराकर जीत हासिल की।

आप को झटका देते हुए दिल्ली सरकार में समाज कल्याण सहित विभिन्न मंत्रालय संभाल रहे आनंद ने बुधवार को कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया और भ्रष्टाचार और पार्टी में दलितों को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए आप भी छोड़ दी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। नारंग ने आगे कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के डर से आनंद ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, "आज आप के कई कार्यकर्ताओं और यहां तक कि पटेल नगर के निवासियों ने भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।"

इससे पहले दिन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आईटीओ में विरोध प्रदर्शन किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad