Advertisement

नरेश उत्तम को मिली उप्र सपा की कमान

अखिलेश यादव खेमे ने नरेश उत्तम को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। नरेश उत्तम प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कानपुर निवासी नरेश उत्तम मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह विधान परिषद के सदस्य हैं। संगठन और मतदाताओं खासकर पिछड़े मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके नरेश की छवि साफ-सुथरी है। विवादों में कभी उनका नाम नहीं आया। मुलायम सिंह के भी वह काफी करीबी रहे हैं। जानकारों का कहना है कि साफ-सुथरी छवि की वजह से ही अखिलेश यादव ने उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नरेश उत्तम को मिली उप्र सपा की कमान

पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेश उत्तम ने कहा कि उनका लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad