Advertisement

कोविड-19 के कड़े प्रतिबंधों के बीच ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, देखें तस्वीरें

सोमवार यानी आज से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो गई है। उड़ीसा के पुरी में हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा...
कोविड-19 के कड़े प्रतिबंधों के बीच ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, देखें तस्वीरें

सोमवार यानी आज से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो गई है। उड़ीसा के पुरी में हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। हालांकि, कोरोना काल के चलते सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रथ यात्रा केवल पुरी में सीमित दायरे में ही निकाली जा रही है। कोर्ट ने कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए पूरे राज्य में रथ यात्रा को निकालने पर पाबंदी लगाई है। ऐसे में पिछले साल की तरह इस साल भी रथ यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन किया जा रहा है।

देखें तस्वीरें-

 

पुरी में रथ यात्रा उत्सव की पूर्व संध्या पर जगन्नाथ मंदिर के बाहर पहुंचते रथ

 

पुरी में रथ यात्रा उत्सव की पूर्व संध्या पर अपने निर्माण स्थल से जगन्नाथ मंदिर तक रथ खींचते पुजारी

 

पुरी में रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन रथों के निर्माण के दौरान पहियों को जोड़ते जगन्नाथ के सेवायत

पुरी के ग्रांड रोड पर वार्षिक रथ यात्रा उत्सव से पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का रथ

 

पुरी के ग्रांड रोड पर वार्षिक रथ यात्रा उत्सव से पहले की तैयारी

 

पुरी में पद्मश्री कैलाश खेर द्वारा गाए गए पुरी रथ यात्रा शीर्षक गीत 'जगन्नाथ स्वामी' का विमोचन करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा नेता संबित पात्रा और विधायक सारंगी

 

जानें यात्रा का महत्व

हिन्दू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत बड़ा महत्व है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथ यात्रा निकली जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रथयात्रा निकालकर भगवान जगन्नाथ को प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर पहुंचाया जाता हैं, जहां भगवान 7 दिनों तक विश्राम करते हैं। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की वापसी की यात्रा शुरु होती है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे भारत में एक त्योहार की तरह मनाई जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से आरंभ होकर दशमी तिथि को समाप्त होती है। माना जाता है इस दौरान भगवान जगन्नाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कोरोना गाइडलाइंस का होगा पालन 

जगन्नाथ यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। कोरोना वायरस के चलते इस बार भी जगन्नाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। रथ यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad