Advertisement

आप ने कर ही दिया बिजली-पानी सस्ता

आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी वाधा निभाते हुए बिजली और पानी सस्ता करने की घोषणा की है। यह घोषणा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस वार्ता में की।
आप ने कर ही दिया बिजली-पानी सस्ता

अब आप के वादे के मुताबिक़ अब दिल्ली वासियों को 400 यूनिट तक बिजली आधी कीमम पर और 20 लीटर तक पानी मुफ्त मिलेगा।  

नई दरें 1 मार्च से लोगू हो जाएंगी।

सरकार को इसके लिए एक साल में बिजली पर 1400 करोड़ और पानी पर 250 करोड़ का अनुदान देना होगा। मार्च महीने में यह अनुदान 90 करोड़ होगा। जिसमें 70 करोड़ बिजली के लिए और 20 करोड़ पानी के लिए दिया जाएगा।  

बिजली-पानी पर किये वादों पर तमाम कयासों को गलत साबित करते हुए आप ने बिजली पानी को सस्ता करने की घोषणा कर अपने मतदातों का दिल जीतने की कोशिश की है। इस घोषणा का मुख्य फायदा दिल्ली के मकान मालिकों को होगा। लेकिन बड़ी संख्या में रहने वाले किरायेदारों के लिए इस घोषणा से कोई राहत की उम्मीद नजर नहीं आती।  

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad