Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों को लेकर उप राज्यपाल पर साधा निशाना, बोले- ‘‘विश्वास खत्म’’ हो रहा है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा...
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों को लेकर उप राज्यपाल पर साधा निशाना, बोले- ‘‘विश्वास खत्म’’ हो रहा है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराधी ‘‘बेखौफ’’ हैं और लोगों का पुलिस पर से ‘‘विश्वास खत्म’’ हो रहा है।

दिल्ली के मुख्तमंत्री ने कहा कि राज्यपाल राजनीति करने के बजाय अपने संवैधानिक कर्तव्य पूरे करें।सक्सेना के पिछले साल मई में राज्यपाल पद का कार्यभार संभालने के बाद से दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उनके बीच शासन तथा फैसले करने संबंधित कई मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में हर रोज अपराध की खबरें आ रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं, जनता का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है। उप राज्यपाल साहिब, वक्त निकाल कर देखिए कि जनता कितनी डरी हुई है। जनता राजनीति नहीं बल्कि काम चाहती है, सुरक्षा चाहती है। राजनीति करने की बजाए कृपया वो काम करिए जो संविधान ने आपको सौंपा है।’’

बता दें कि उप राज्यपाल के कार्यालय की ओर से तत्काल इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad