Advertisement

दिल्ली: कल से खुलेंगे बार, रेस्टोरेंट टाइमिंग में बढ़ोतरी, पब्लिक पार्क-गार्डन खोलने की भी अनुमति; लेकिन, कई पाबंदिया जारी

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी के बाद पाबंदियों में छूट मिलना शुरू हो गया है। अब बार 50% क्षमता के...
दिल्ली: कल से खुलेंगे बार, रेस्टोरेंट टाइमिंग में बढ़ोतरी, पब्लिक पार्क-गार्डन खोलने की भी अनुमति; लेकिन, कई पाबंदिया जारी

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी के बाद पाबंदियों में छूट मिलना शुरू हो गया है। अब बार 50% क्षमता के साथ खोलने की इजाजत मिल गई है। वहीं, रेस्टोरेंट के खुलने के समय को भी बढ़ा दिया गया है। अब सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक आधी क्षमता के साथ खुल  सकेंगे। बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। सभी बाज़ार और मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

इसके अलावा पब्लिक पार्क और गार्डन को भी खोलने की अनुमति दी गई है। अब 21 जून से दिल्ली में पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योगा एक्टिविटी की इजाजत मिल गई है।

राजधानी में अभी भी पाबंदियां जारी...

दिल्ली में अब भी सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर को खोलने और सामाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, अकैडमिक्स से जुड़ी पब्लिक गैदरिंग के लिए इजाजत नहीं मिली है। इसके साथ ही स्विमिंग पूल, सिनेमा, थिएटर, स्पा, जिम, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल खोलने पर पाबंदी है।

बता दें, इन छूटों के बाद अब भी सार्वजनिक क्षेत्र में विवाह पर लगी रोक जारी रहेगी। यहां अब भी बैंक्वेट हॉल या मैरिज गार्डन में शादी करने पर रोक लगी है। यदि लोगों को शादी करनी हो तो वह कोर्ट मैरिज या घर पर ही शादी कर सकते हैं। उसमें भी केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर है। लेकिन, तीसरी लहर के आने की आहट ने केंद्र और राज्यों की चिंता को बढ़ा दिया है। इसीलिए धीरे-धीरे पाबंदियों में छूट दी जा रही है। इसका ये मतलब नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है। उपलब्धता के मुताबिक वैक्सीन अवश्य लगवाएं। अतिआवश्यक होने के बाद ही घरों से बाहर और पब्लिक प्लेस पर जाएं। मास्क और दूरी को अपनाएं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad