Advertisement

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में बड़ी कामयाबी, CCTV फुटेज में कैद है उस रात की कहानी

चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को इस इलाके के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में बड़ी कामयाबी, CCTV फुटेज में कैद है उस रात की कहानी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डीएसपी सतीश कुमार ने बरामद सीसीटीवी फुटेज के बारे में जानकारी दी। कहा जा रहा है कि विकास बराला और उसके दोस्त को सजा दिलाने में ये सीसीटीवी फुटेज काफी मददगार हो साबित हो सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।

ये फुटेज छेड़छाड़ की वारदात वाले रास्ते पर लगे कैमरों से मिले हैं हैं। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस का कहना था कि उन्हें इस मामले में कहीं कोई सीसीटीवी फुटेज बरामद नहीं हुई है। शुरूआती जांच में पुलिस का ये भी कहना था कि 9 जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों में से 5 सीसीटीवी कैमरे खराब थे और बाकी 4 सीसीटीवी कैमरों में कुछ विशेष रिकॉर्ड नहीं हो पाया।

क्या था मामला?

एक आईएएस की बेटी ने हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर छेड़छाड़ तथा कार से पीछा करने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप है कि विकास बराला और उसके दोस्त उनकी कार का पीछा कर रहे थे। साथ ही आरोपियों ने कार का गेट खोलने का भी प्रयास किया। युवती के फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। युवती के द्वारा अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा करने से यह और ज्यादा प्रकाश में आ गया।  इसके अलावा आरोपी युवक के पिता का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष होने से सियासत गरम है। 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad