Advertisement

तेजस्वी के खिलाफ बिहार के मंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें क्या है मामला

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर मुजफ्फरपुर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल पर अपना...
तेजस्वी के खिलाफ बिहार के मंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें क्या है मामला

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर मुजफ्फरपुर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल पर अपना नाम घसीटने का आरोप लगाते हुए बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने राजद नेता के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया। 

शहरी विकास मंत्री और विधानसभा में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरि प्रसाद की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले पर 29 अगस्त को सुनवाई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि इस भाजपा विधायक ने पिछले महीने विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव को कानूनी नोटिस भेजा था। यादव ने शर्मा पर आश्रय गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। यह आश्रय गृह ठाकुर का एनजीओ ही चलाता है।

शर्मा ने कहा है कि उनका नाम इस स्कैंडल में इसलिए घसीटा जा रहा है क्योंकि वह स्थानीय विधायक हैं। उनका ठाकुर से कोई संबंध नहीं है। इस बीच यादव ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह इस पर जोर देने से इसलिए डर रहे हैं क्योंकि शर्मा भाजपा के नेता है और भाजपा केंद्र में सत्ता में है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad