Advertisement

पूर्व भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या

पूर्व भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की बिहार के आरा जिले में कथित...
पूर्व भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या

पूर्व भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की बिहार के आरा जिले में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सोनवर्षा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा भी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब कमल किशोर मिश्रा अपने खेत से लौट रहे थे। तभी गांव के ब्रह्मस्थान के पास घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावर पांच से छह की संख्या में थे। घटना को अंजाम दिए जाने के बाद सभी अपराधी भागने में सफल हो गए।

इस केस के मुख्य गवाह को 4 महीने पहले दी थी धमकी 

इस दौरान घायल हुए अमरनाथ मिश्रा का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। भाजपा नेता स्व. ओझा  के भाई भुअर ओझा का आरोप है कि ट्रायल को प्रभावित करने अथवा गवाहों में भय पैदा करने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। कमल किशोर मिश्रा को चार महीना पहले धमकी भी दी गई थी। बावजूद उन्होंने गवाही भी दी थी। इधर,  घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

2016 में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या कर दी गई थी

गौरतलब है कि 12 फरवरी 2016  को भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की सोनवर्षा में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल एक पचास हजार का इनामी ब्रजेश मिश्रा अब भी फरार है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad