Advertisement

वीडियो: गुजरात में भाजपा पार्षद को पेड़ से बांधकर पीटा, 30 गिरफ्तार

गुजरात के वड़ोदरा में गुस्साई भीड़ द्वारा एक नगरपालिका पार्षद की पिटाई का मामला सामने आया है। इससे...
वीडियो: गुजरात में भाजपा पार्षद को पेड़ से बांधकर पीटा, 30 गिरफ्तार

गुजरात के वड़ोदरा में गुस्साई भीड़ द्वारा एक नगरपालिका पार्षद की पिटाई का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में नजर आ रहा है कि नगरपालिका पार्षद हंसमुख पटेल पेड़ से बंधे हुए हैं,  गुस्साई भीड़ के द्वारा उनकी पिटाई किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें छुड़ा रही है।


न्यूज-18 के मुताबिक इस मामले में लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या थी वजह?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्षद का पिटाई करने वाले स्थानीय लोग हैं। इनका आरोप है कि उनके घर को बिना नोटिस दिए ही ढहा दिए गए। जब लोगों ने वड़ोदरा नगरपालिका आयुक्त के कार्यालय में संपर्क किया गया तो संबंधित अधिकारियों ने पार्षद हंसमुख पटेल को नोटिस भेजे जाने की बात कही। इससे नाराज लोगों ने पटेल पर हमला बोल दिया। हालांकि पटेल ऐसा कोई भी नोटिस मिलने मना करते रहे।

इधर नगरपालिका का कहना है कि जितने भी घरों को ढहाया गया है वो अवैध थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad