Advertisement

कर्नाटक में अमित शाह का रोड शो, कहा- भाजपा की लहर नहीं सुनामी चल रही है

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों...
कर्नाटक में अमित शाह का रोड शो, कहा- भाजपा की लहर नहीं सुनामी चल रही है

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लगातार राज्य में रैलियां कर रहे हैं। सोमवार को भी अमित शाह ने राज्य के दावनगेरे में रोड शो किया। इससे पहले शाह ने रविवार को बेलगावी में और शनिवार को मैसूर के हदीनारू में एक रोड शो का आयोजन किया था।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">BJP President Amit Shah holds roadshow in Karnataka&#39;s Davanagere. <a href="https://twitter.com/hashtag/KarnatakaElections2018?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#KarnatakaElections2018</a> <a href="https://t.co/3g5g8VI9hI">pic.twitter.com/3g5g8VI9hI</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/993446342365204480?ref_src=twsrc%5Etfw">May 7, 2018</a></blockquote>

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

कर्नाटक में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा: शाह

चुनावी सभा में लगातार एक दूसरे (कांग्रेस और भाजपा) पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। राज्य के दावनगेरे में रोड शो से पहले चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कर्नाटक के नारागुंडू में चुनावी सभा के दौरान कहा कि कांग्रेस एंटी नेशनल और एंटी फारमर्स है। कर्नाटक में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

राज्य में भाजपा की लहर नहीं, सुनामी चल रही है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी कह रहे थे कि भाजपा की लहर चल रही है, मगर मैं कहना चाहता हूं कि यह लहर नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सुनामी चल रही है, जो सिद्धारमैया सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वंदे मातरम का अपमान किया। उन्होंने कहा कि जो देश के राष्ट्रगान का सम्मान नहीं कर सकते वह इस देश का भला कभी नहीं कर सकते। शाह ने कहा कि इस चुनाव में जिन्होंने वंदे मातरम का अपमान किया है, उनसे जनता हिसाब मांगेगी।

अच्छे दिनका वादा करने वाली सरकार खामेश क्यों है: राहुल गांधी

पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को कर्नाटक के कोलार में मार्च किया। इसके विरोध में राहुल गांधी ने साइकिल चलाई। इससे पहले राहुल ने यहां पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ बैलगाड़ी पर मार्च निकाला और रोड शो भी किया। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ‘आसमान छूती कीमतों’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया कि ‘अच्छे दिन’ का वादा करने वाली सरकार इस पर खामोश क्यों है।

मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर हमला

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि इस सरकार की दो बड़ी गलतियां की हैं। पहला नोटबंदी और दूसरा जल्दबाजी में जीएसटी का लागू करना। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दोनों गलतियां ऐसी थीं जिनको टाला जा सकता था। इन फैसलों से अर्थव्यवस्था को तगड़ा नुकसान पहुंचा है और देश के लघु, मध्यम उद्योगों को झटका लगा है. इसका नतीजा ये रहा है कि हजारों लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ गई।

12 मई को होने हैं चुनाव

गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होना है। चुनाव एक ही चरण में होगा और 15 मई को मतगणना होगी। 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वर्तमान में कर्नाटक में कांग्रेस के सिद्धरमैया की सरकार है। विधानसभा में कांग्रेस के 122 विधायक हैं, जबकि भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी है और उसके पास 40 विधायक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad